Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्काउट गाइड स्काउट तीन दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आरम्भ


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । जिला संस्था स्काउट गाइड स्काउट भवन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को आरम्भ हुई। कार्यशाला में नये सत्र में स्काउट गाइड प्रशिक्षण की भूमिका, नवाचार के साथ ही केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा मतदाता सूची अभियान, पौधरोपण महोत्सव जैसे कार्यक्रमों में स्काउट गाइडों की भूमिका पर विचार किया गया। 
जिला सचिव डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षकों का आवाहन किया कि वे अपना श्रेष्ठतम स्काउट गाइडो तक पहुंचायें। विभिन्न शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रशिक्षकों ने जो नवीन सीखा है उससे भी नई पीढी को परिचित करायें। जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सत्या पाण्डेय ने कार्यशाला में जनहित से जुड़े मुद्दों पर भागीदारी को अपरिहार्य बताया। निर्णय लिया गया कि पौधरोपण महोत्सव में जनपद के स्काउट गाइड अग्रणी भूमिका निभायेंगे।
 प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला को जिला संगठन आयुक्त अमित कुमार शुक्ल, टेªनिंग काउन्सलर अपर्णा शुक्ला ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। श्रवण गुप्ता, अबू अनस, अश्विनी श्रीवास्तव, आकांक्षा पाण्डेय, अविनाश मौर्य, चित्रा शुक्ल आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे