Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आधा दर्जन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत तोडफोड व बलवा का केस दर्ज


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के इदिलपुर गांव मे रंजिश को लेकर आधादर्जन से अधिक उपद्रवियों ने महिला की घर मे घुसकर परिजनो समेत जमकर धुनाई कर दी। गांव के समीउल्ला के पुत्र अटला खातून ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती अटठाईस जून को शाम करीब साढे चार बजे गांव के मोनू, वहीद, नासिर तथा इरसाद व खालिद एवं रूकसाना तथा सलमा बेगम एक राय होकर लाठी डंडे व कुल्हाडी से लैस होकर उसके घर आ धमके। आरोपियो ने पीडित समेत उसके बहनोई तथा बहन को भी जमकर मारापीटा। पीडित ने दी गई तहरीर मे कहा है कि उपद्रवियो द्वारा घर के कीमती सामानो मे तोडफोड करते हुए जमकर ताण्डव किया गया। मारपीट की घटना मे उसकी बहन सफीला के सिर पर कुल्हाडी के वार के चलते गंभीर चोटे आ गई तथा वह मौके पर बेहोश हो गई। परिजन इलाज के लिये उसे स्थानीय सीएचसी ले आये। यहां से डाक्टरो ने चुटहिल की गंभीर दशा देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपियो ने पीडित के परिजनो को गाली देते हुए कहीं शिकायत करने पर जान से मार दिये जाने की धमकी देते हुये फरार हो गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोनू समेत सात आरोपियो के खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकी, तोडफोड व बलवा समेत कई गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। इस बाबत कोतवाल अंगदराय का कहना है, मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपियो की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ कडी कार्रवाई पुलिस शीघ्र सुनिश्चित करेगी। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे