शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज पुलिस ने पंचायत सेक्रेट्री के साथ बीती गुरूवार की देर शाम हुई सत्तर हजार की नकद छिनैती को लेकर दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ छिनैती व जानलेवा धमकी का शुक्रवार की देर रात केस दर्ज किया है। वारदात को लेकर पंचायतकर्मियो मे आक्रोश भी पनपा नजर आ रहा है। पीडित कोतवाली जेठवारा के दया का पुरवा डांडी निवासी पंचायत सेक्रेट्री कौशलेंद्र शुक्ला की तहरीर पर बीती गुरूवार की शाम सगरा सुंदरपुर लक्ष्णपुर बंधवा वीर बाबा के थान के समीप हुई तमंचे के बल पर नकदी छिनैती व जानलेवा धमकी का मुकदमा कायम किया है। इधर पंचायत सेक्रेट्री से हुई सरेशाम छिनैती की घटना को लेकर पंचायतकर्मियो मे शनिवार को आक्रोश भी देखा गया। कर्मचारियों ने छिनैती की घटना की शीघ्र खुलासा न होने की स्थिति मे सोमवार से संघर्ष शुरू किये जाने का भी ऐलान किया। हालांकि इस बाबत सीओ ओपी द्विवेदी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के लिये दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ