Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ब्रम्हदेव समाज ने गौरा ब्लाक के नारायणपुर कला न्याय पंचायत का हुआ गठन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ! ब्रम्हदेव समाज के गठन को लेकर एक बैठक जिले के गौरा ब्लॉक स्थित भीट ग्राम सभा में दूबे चौराहा पर आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के गौरा ब्लॉक अध्यक्ष  सूर्यमणि तिवारी व ब्लॉक प्रभारी संजीव कुमार पांडेय संचालन में संपन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से ब्रह्मदेव समाज इकाई न्याय पंचायत नारायणपुर कला अध्यक्ष पद के लिए पंडित अरविंद कुमार तिवारी । सहित न्याय पंचायत के ग्राम सभाओं का भी गठन किया गया जिसमे कनेवरा ग्राम सभा से पं० उमेश कुमार पांडेय उर्फ मनोज अध्यक्ष, पं० रामसमुझ पांडेय उपाध्यक्ष एवं पं० कमलेश कुमार ओझा महामंत्री, भीट ग्राम सभा से पं० अवधेश पान्डेय अध्यक्ष एवं दिनेश कुमार दुबे महामंत्री,  मेडुआडीह  ग्राम सभा से पं० सूर्य प्रकाश मिश्रा अध्यक्ष एवं पं० ननकऊ पांडेय महामंत्री,  कतरौली ग्राम सभा से पं० मुकेश शुक्ला अध्यक्ष  एवं पं० शैलेश मिश्रा महामंत्री पद पर मनोनीत किए गए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदन मिश्रा ने बताया कि संगठन के मुख्य उद्देश्य को लेकर न्याय पंचायत सहित ग्राम सभाओं का गठन की शुरुआत हो चुकी है, संगठन को मजबूत करने के लिए शेष बचे हुए न्याय पंचायतों एवं ग्राम सभाओं का गठन किया जाएगा । कार्यक्रम में मौजूद रहे रोहित पांडेय (जिला युवजन संगठन मंत्री),  संदीप पांडेय, अवनीश कुमार तिवारी  सुशील कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार पांडे आदि लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे