गोंडा:-थाना छपिया क्षेत्र के एक गांव में तेरह वर्षीय नाबालिक के साथ घर में घुस कर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार की देर रात की है।घटना के दौरान पीड़िता की मां घर से बाहर किसी काम से गई हुई थीं।मां के लौटने पर अचानक चीखने की आवाज सुनाई पड़ी।मां ने जब वहां जाकर देखा तो पैरो तले जमीन खिसक गई हो।क्योंकि तीन दरिंदे मात्र तेरह वर्षीय नाबालिक लडकी के साथ रेप कर रहे थे।मां के पहुंचने पश्चात तीनों आरोपी फरार हो गए।मां ने आनन फानन में लड़की को लेकर छपिया थाने पहुंची। थानाप्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि पीड़िता की मां ने थाने पर तीन लोगों के विरूद्ध तहरीर दी है।उन्होंने बताया कि मां की तहरीर पर गांव के ही खजांची यादव, संदीप यादव व लकी सिंह के विरुद्ध धारा 376डी,354सी,5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़िता को मेडिकल हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है।खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ