Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्य सेविका के सेवानिवृत पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जिले के सण्डवा चंडिका ब्लॉक  मैं कार्यरत रही मुख्य सेविका श्रीमती पुष्पा सिंह के सेवानिवृत्त पर ब्लॉक परिसर  में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन सीडीपीओ शीला शुक्ला की देखरेख मे किया गया। आयोजित उक्त कार्यक्रम में श्रीमती सिंह को सम्मानित किया गया और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की गई । उक्त कार्यक्रम में सीडीपीओ श्रीमती शीला शुक्ला, सुपरवाइजर आंगनवाड़ी, कार्यकत्री एंव सहायिकाओं सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।सभी ने  सेवानिवृत्त मुख्य सेविका पुष्पा सिंह का स्वागत करते हुए उनके द्वारा अब तक दिए गए सेवा  कार्यों की सराहना की । इस मौके पर मौजूद आगनवाडी कर्मचारी संघ की प्रदेश संगठन मंत्री  श्रीमती रेखा शुक्ला ने पुष्पा सिंह को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व गीता की पुस्तक तथा बिछुआ, पायल के साथ स्मृति चिन्ह व मिष्ठान भेट कर सम्मान किया । इस मौके पर सरोज सिंह, प्रमिला सिंह, मनोरमा, मंजू, सुषमा गुप्ता, प्रभावती, ललिता, ज्ञानवीर, रीता, सुशीला, रंजीत, रेनू, अर्चना, सरला मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे