शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के गधियान गांव निवासी भालचंद्र दुबे के पुत्र रोहित दुबे (18) की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक मृतक रोहित बीएससी का छात्र था। बीती शुक्रवार की शाम उसने जहर का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगडने पर परिजन सांगीपुर सीएचसी उपचार को ले गये। जहां गंभीर दशा मे चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान छात्र की जिला अस्पताल मे मौत हो गई। रोहित की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनो मे कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ