Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस की पूर्वसंध्या पर किया पौध वितरण


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर समाजवादी छात्रसभा की ओर से चैक घण्टाघर पर पौधा वितरण एवं पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन व विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव और सपा महानगर अध्यक्ष मो0 कमर राईन मौजूद थे। छात्रसभा के रजा रिजवी, रजत गुप्ता, शिवांशु तिवारी, रक्षाराम यादव, समीर खान, शाहबाज खान लकी, विजय नारायण यादव, रोहित तिवारी, मुकेश जायसवाल, रवि साहू आदि बड़ी संख्या में नौजवान मौजूद थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में पार्टी के लोग जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात खराब हो चुके हैं। नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। अपने हक की लड़ाई के लिये सड़कों पर उतरकर शान्तिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के ऊपर योगी सरकार की पुलिस लाठियाँ चली रही है और उनको अपमानित किया जा रहा है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव और सपा महानगर अध्यक्ष मो0 कमर राईन ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश की योगी सरकार का कार्यकाल एक वर्ष से ऊपर हो चुका है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प हो चुके हैं और पूर्व की अखिलेश सरकार को बदनाम करने के लिये जांच के नाम पर समाजवादी पार्टी के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि इस मौके पर छात्रसभा के पदाधिकारियों ने राहगीरों को फलदार, छायादार वृक्ष सौंपे और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस की बधाई देते हुए लड्डू वितरित किये। प्रवक्ता ने बताया कि छात्रसभा ने 101 वृक्ष वितरित किये। इस मौके पर हामिद जाफर मीसम, गया प्रसाद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, शंकर प्रताप यादव, विशालमणि यादव रिक्की, ज्ञानेन्द्र यादव, अजय विश्वकर्मा, शमशेर यादव, अंसार अहमद बब्बन, सन्टी तिवारी आदि बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। समाजवादी छात्रसभा की ओर से चैक घण्टाघर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पौधा वितरण करते पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन व सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव सहित मौजूद रहे

अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे