मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-दबंगो के द्वारा रातो रात जबरन खाई व हरे पेड को गिरवा कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। मामला कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र की ग्राम सभा विराज का है। यहा के निवासी शिववर्धन सिह पुत्र शंकर प्रताप सिंह की निजी खाते की जमीन मे चारो तरफ खाई बंधा कर उसमें नीम के पेड लगा रखे थे। इसी चक ये सटा हुआ विपक्षी गया बक्स सिंह पुत्र शिवनरायन डीह मजरे भदमर थाना मोहनगंज का भी चक है। बीती रात जेसीबी लाकर रातों रात लाकर खाई को तोड़ते हुऐ नीम के पेड़ को गिरा दिया। सूचना मिलते ही जब पीड़ित खेत के पास पहुचा तो दबंगो मारने पीटने पर उतारू हो गये, वही पर सुबह पीड़ित शिववर्धन सिंह ने पूरे मामले की लिखित सूचना उपजिलाधकारी को देते हुये जेसीबी और दबंगों सहित नामजद किया। उपजिलाधकारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुये आदेश मोहनगज पुलिस को जांच का आदेश दिया, लेकिन पुलिस की वही पुरानी कार्यशैली पर आ कर सुई अटक गई। पीडित की फरियाद तीन दिन से मोहनगंज थाने की परिक्रमा कर रहा है। वही तीन दिन बीतने के बाद भी पीड़ित को न्याय नही मिल सका है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ