अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रूदौली के मोहल्ला सूफियाना रूदौली निवासी सुधीर मिश्रा ने सहारा इण्डिया रूदौली में जमा 1 लाख 10 हज़ार रु0 का भुगतान न करने का आरोप सहारा इण्डिया रूदौली के शाखा प्रबंधक पर लगाते हुए एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी रूदौली को देकर जमा धनराशि के भुगतान कराने की मांग की है।
उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में श्री सुधीर ने कहा है कि 2012 में उक्त धनराशि सहारा इण्डिया की रूदौली शाखा में जमा किया था जिसका भुगतान का समय पूरा हो चूका है।26 जून को भुगतान कराने के लिए शाखा प्रबंधक के पास गया तो उन्होंने भुगतान करने से इन्कार कर दिया।एस डी एम पंकज सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है जाँच के आदेश दिए गए।वहीँ शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस जमा योजना के भुगतान का प्रकरण सर्वोच्च न्यायालाय में लम्बित है इस कारण भुगतान नहीं किया जा सकता

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ