Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अखिल भरतीय सामाजिक संगठन ने कैंडिल मार्च निकालकर रेप के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:बीते दिनों प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा मध्य प्रदेश  मंदसौर में 7 साल की मासूम के साथ रेप  की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है लखनऊ तथा मंदसौर रेप कांड पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जगह-जगह कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया जा रहा है।
इसी को लेकर 29 जून शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे रुदौली के अखिल भारतीये सामाजिक संगठन के संयोजक सैयद फारुख के नेतृत्व में रुदौली नगर के भारतीय स्टेट बैंक के मैदान से सैकड़ो लोगों ने नगर पालिका के स्वतंत्रता सेनानी पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर इस घृणित कार्य में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की और साथ ही ऐसे अपराधों के लिए कठोर कानून बनाने की भी मांग की।जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए।इन्ही मांगों को लेकर रुदौली नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक मैदान के पास से निकाला गया कैंडल मार्च कटरा चौराहे से होते हुए नगर पालिका में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क पहुंचकर एक सभा में परिवर्तित हो गया  जिसका संचालन  मो0 शहीम ने किया सभा को सपा नगर अध्यक्ष मो0 अतीक खान,शाह मसऊद हयात ग़ज़ाली,सै0 फ़ारूक़ अहमद,सै0 अली मियां,नफीस सुल्तान,हाफिज सबाहउद्दीन,आशीष द्वेदी "साजन"आदि लोगों ने संबोधित किया।कैंडिल मार्च में सैकड़ो लोगों ने  लखनऊ तथा मंदसौर में  मासूम बच्चियों से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर विरोध जताया।देश में बढ़ती घटनाओं पर सरकार गंभीर नहीं है।उन्नाव और कठुआ में नाबालिग लड़कियों संग दुष्कर्म आरोपियों को केवल मौत की सजा देने की मांग की। साथ ही सरकार से कड़े कानून बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर इसे पारित करने की बात कही।इस दौरान मोहतासिम अंसारी,प्रिन्स महमूद, आशीष द्विवेदी  साजन,फ़राज़ अंसारी,अरसलान शिब्ली समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे