अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कछौली के निकट शुक्रवार की रात को जंगली जानवर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गये।सूचना पाकर डायल 100 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे दोनों घायलों को सी एच सी मवई में भर्ती करा दिया।डाक्टर ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ग्राम तालगांव के जिलाधीश पुत्र मंशाराम तथा गुड्डू पुत्र शिव प्रसाद शुक्रवार की रात करीब 8 बजे बाइक नं0 यू पी 32/4691से वापस अपने घर लौट रहे थे।बाइक जिलाधीश चला रहे थे जैसे ही कछौली से तालगांव की तरफ तेज रफ्तार से बाइक लेकर निकले अचानक एक जंगली जानवर बाइक के सामने आ गया बाइक सवार दोनों लोग जंगली जानवर से टकरा कर गिर पड़े।ग्राम कछौली के राम बहादुर पुत्र राम सरन ने जब दोनों लोगों को घायल अवस्था में देखा तो तत्काल उन्होंने डायल 100 पर सूचना दे दी।सूचना पाकर पी आर बी 0925 के प्रभारी महेन्द्र बहादुर सिंह,सिपाही पंकज कुमार तथा सिपाही/चालक अनिल कुमार यादव मौके पर पहुंचे दोनों घायलों को उठाकर सी एच सी मवई ले कर चले जब बघेड़ी के निकट पहुंचे तो सूचना पाकर मौके पर पहुँच रही 108 एम्बुलेंस को रोक कर दोनों घायलों को एम्बुलेंस में बिठा दिया।एम्बुलेंस 108 ने सी एच सी मवई ले जाकर जिलाधीश तथा गुड्डू को भर्ती करा दिया ।जिलाधीश की हालत गंभीर देख कर डाक्टर ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ