Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

5 बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार


अलीम खान
अमेठी।इश्क के चक्कर पड़कर इंसान विवेक खो बैठता है, घर-परिवार, समाज में मान-प्रतिष्ठा के साथ ही अपने बच्चों तक ख्याल भूल जाता है प्रेम के वशीभूत होकर ऐसा कदम उठा देते हैं जिसकी सब आलोचना ही करते हैं ऐसा ही एक मामला यूपी के अमेठी में सामने आया है जहाँ पांच बच्चों की मांग को इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसे बच्चों की भी परवाह नहीं रही वह घर से नकदी और जेवर समेटकर प्रेमी संग फरार हो गई उसकी तलाश में पति थाने के चक्कर लगा रहा है वही पुलिस मामला दर्ज कर अब आरोपी युवक व महिला की तलाश कर रही है ।
क्या है पूरा प्रकरण :
दरअसल ये मामला अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना अंतर्गत गाँव पूरे बना मजरे सेमरौता का है जहाँ पांच बच्चों की माँ का कई महीनों से पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था इस दौरान मौका पाकर महिला प्रेमी संग फरार हो गई महिला के गायब होने की जानकारी होते ही पूरे में खलबली मच गई परिवारीजनों के साथ गाँव के लोग भी महिला की तलाश में जुट गए जब कोई सुराग नही लगा तो महिला का पति थाने पहुँचा पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि पड़ोस का ही एक युवक उसकी पत्नी को बदनीयती से बहला फुसलाकर भगा ले गया है उक्त युवक पर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए शिवरतनगंज थाने में तहरीर दी है ।
नकदी व कीमती आभूषण लेकर हुई फरार-
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी युवक के साथ जाते समय घर में रखी नकदी सहित कीमती आभूषण भी अपने साथ ले गई है ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की-
थाना प्रभारी शिवरतनगंज सन्तोष सिंह ने बताया कि पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे