अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के संडवा गांव में दरवाजे के सामने चारपाई पर सो रहे रिटायर रेलवे कर्मचारी को अनियंत्रित पिकप ने रविवार की तड़के रौंद डाला।तेज आवाज सुनकर दौड़े मोहल्ले वालों ने पहुचकर वाहन छोड़कर भाग रहे दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वही सूचना पर पहुची यूपी डायल 100 की पीआरवी ने घायल को सीएचसी मवई पहुचाया जहाँ से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहाँ हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रिफर किया गया है जहाँ उनकी की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक संडवा गांव निवासी शत्रोहन 62 वर्ष रिटायर रेलवे कर्मचारी थे।शत्रोहन का घर ग्राम संडवा स्थित उमापुर दुल्लापुर मार्ग के किनारे है।गर्मी अधिक होने के कारण वह अपने घर के सामने चारपाई बिछा कर सो रहे थे कि रविवार सुबह करीब पांच बजे एक अनियंत्रित पिकप वाहन उनके घर मे अचानक घुस गई जिसकी चपेट में आकर शत्रोहन गंभीर रूप से घायल हो गए वही पास में लेटी उनकी बीबी और पौत्री बाल बाल बच गए।टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर जबतक मोहल्ले व घर के अन्य लोग पहुचे तब तक वाहन छोड़कर दोनों सवार भागने लगे जिन्हें लोगो ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।वही सूचना पर पहुची पीआरवी ने घायल को सीएचसी मवई पहुचाया जहाँ से उन्हें चिकित्सक डॉ अखिलेश उपाध्याय ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।जहाँ चिकित्सको ने आनन फानन में ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया।जहाँ घायल की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।मवई थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज रॉय ने बताया कि दोनों युवकों और घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ