Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

150 ली0 जहरीली शराब के साथ एक गिरप्तार


रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र में चलाये जारहे अबैध जहरीली शराब के खिलाफ अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।अबैध जहरीली शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को लगभग 150ली.अबैध शराब के साथ गिरप्तार किया।
बताते चले की जनपद गोण्डा में नाजायज शराब के बिक्रेता व तस्करों के विरुद्ध चलाये जारहे अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही के निर्देश लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा को  दिया था।उक्त निर्देश के अनुक्रम में  हृदेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा व कृष्णचन्द्र क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन में दिनांक 16/07/2018 को संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा  मय हमराही टीम के मुखबिर की सूचना के आधार पर समय सुबह 5.10 बजे घोघरा पुल खजुरी मोड़ के पास अपमिश्रित शराब की तस्करी करके लाते समय 1 व्यक्ति को मय अपाची मोटर साइकिल के गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब की बरामदगी की गयी । उक्त के सम्बन्ध में थाना तरबगंज पर मु0अ0स0 211/18 धारा 272/273 भादवि व 60 आब0अधि0 व 207 एमवी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभि0 को न्यायालय भेजा गया।पकड़े गये अभियुक्त की पहचान लल्लू पुत्र नीवर निवासी ग्राम महरमपुर गोपसराय थाना नवाबगंज गोंडा के रूप में की गयी।और इनके पास से
करीब 150 ली0 अपमिश्रित शराब 2 ट्यूब में भरी हुयी
एक अदद मो0 सा0 अपाची के साथ करीब 1कि0 ग्राम नौसादर वा करीब 3 कि0ग्राम यूरिया बरामद की गयी।
गिरप्तार करने की टीम में शामिल थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे के साथ एसआई जय प्रकाश चौबे का0 रामकुमार सिंह वा का0 अनिल कुमार रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे