अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के कोतवाली उतरौला पुलिस तथा जिले की स्वाट टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की तथा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की शिनाख्त पर चोरी की गई 7 मोटरसाइकिल तथा एक 12 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया । यह सभी वाहन चोर भारत नेपाल के सीमावर्ती जनपदों में दो पहिया वाहनों की चोरी किया करते थे । नेपाल से चोरी की हुई बाइकों को भारत में बेचते थे तथा भारत में किए गए चोरी के वाहनों को नेपाल में ले जाकर बेचा करते थे ।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया किए गए तीनों वाहन चारों में से एक पप्पू उर्फ अब्दुल मुस्तफा नेपाल के चनरोटा कपिलवस्तु जिले का निवासी है जिस के सहयोग से नेपाल में गाड़ियों की बिक्री व चोरी किया करते थे । दो अन्य वाहन चोर रामदयाल तथा महेश कुमार थाना पचपेड़वा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं । इनमें से महेश कुमार तथा रामदयाल के नाम जिले के कई थानों में पहले से भी अपराध पंजीकृत हैं । पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है । अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के गिरफ्तारी कोतवाली उतरौला तथा जिले की स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में संभव हो पाया है । संयुक्त टीम को प्रोत्साहन स्वरुप ₹20 हजार का नगद इनाम देने की घोषणा की गई । उन्होंने बताया कि अभियुक्त महेश कुमार चतुर्वेदी के नाम थाना महाराजगंज तराई तथा कोतवाली नगर मे भी अभियोग पंजीकृत हैं । इनके ऊपर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है । अभियुक्त रामदयाल के विरुद्ध भी थाना महाराजगंज तराई तथा बलरामपुर नगर कोतवाली में तीन अभियोग पंजीकृत हैं । इनके विरुद्ध भी यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है । गिरोह के पास से जो सात मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं उनमें काले रंग की होंडा लियो, बजाज पल्सर हीरो एचएफ डीलक्स, बजाज बजाज पल्सर 150cc काले रंग की, हिरो होंडा सीबीजेड नीले रंग की सुजुकी एचडी प्लस 5 तथा काले रंग कि बजाज फ्लेेटिना शामिल है । गिरफ्तारी करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला संतोष सिंह, उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव व गुरु सेन सिंह, कांस्टेबल कमलापति तिवारी , नवरत्न वर्मा , सुनील यादव, पंकज तिवारी, व शिवशांती तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल नासिर एवं ओम प्रकाश यादव शामिल हैं जिनके प्रयास से यह सफलता हाथ लगी है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ