सुनील उपाध्याय
बस्ती । दुबौलिया विकास खण्ड के डिंगरापुर गांव में घुस रहे घायल हिरन का सुड्डू सिंह, गुड्डू सिंह, लेढई ने पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया। हिरन की स्थिति काफी गंभीर है।
राज्य वन्य जीव बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं सपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ सिंह ने इसकी सूचना जिला वन अधिकारी दिया । विभाग के दो व्यक्ति गांव पर पहुंचे और यह कहकर वापस लौट गये कि उनके पास हिरन को ले जाने का साधन नहीं है और हिरन को अभी गांव में ही दो तीन दिन रखिये, व्यवस्था होने पर ले जायेंगे।
सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने वन्य जीवों के साथ इस प्रकार की प्रशासनिक उपेक्षा कर चिन्ता व्यक्त किया है। कहा कि दावा तो जीवों के लिये एम्बुलेंस तक का किया जाता है किन्तु जरूरत पड़ने पर विभाग हाथ खीच लेता है। घायल हिरन का इलाज कराने के साथ ही ग्रामीण उसकी देख भाल कर रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ