Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पचास हजार नकदी समेत उडाये सोने चांदी के आभूषण


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के अमावां गांव मे अज्ञात चोरो ने बीती बारह जुलाई की रात करीब डेढ बजे पीडिता के घर से पचास नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात उडा ले गये। गांव के अनिल वैश्य की पत्नी रंजीता वैश्य ने दी गई तहरीर मे कहा है कि घटना की रात अचानक घर मे खटखटाहट की आवाज होने पर उसकी नींद खुल गई तो उसके कमरे के दरवाजे के कुण्डी अंदर से कपडे से बांध दी गई थी। टार्च की रोशनी मे घर के अंदर उसे दो व्यक्तियों को देख वह चीखने चिल्लाने लगी। इस बीच अज्ञात चोर कमरे से सोने की चेन पायल तथा सोने की अंगूठी व चांदी के पायजेब एवं सोने का कंगन तथा हार व सोने का दो मंगलसूत्र एवं सीमेण्ट व मोरंग की खरीददारी के लिये रखा पचास हजार नकद उडा कर चलता बने। बदमाश नकदी व जेवरात समेत पीडिता के एटीएम कार्ड व बैंक पासबुक भी उठा ले गये। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग दौडे किंतु तब तक बदमाश फरार हो गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीती सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशो के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे