Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तमंचे समेत धराया युवक, भेजा गया जेल


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को तलाशी के दौरान तमंचे व कारतूस समेत धर दबोचा। एसएसआई कृपाशंकर राय बीती सोमवार चेकिंग पर निकले थे। अचानक कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज रोड पर एक संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियो ने युवक का पीछा कर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा तथा दो जीवित कारतूस बरामद हुआ। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी बाबूगंज निवासी रफीक उर्फ सोनू को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे