
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। एसपी के आदेश पर कोतवाली लालगंज पुलिस ने पांच आरोपियो के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट तथा छेडछाड व तोडफोड समेत कई गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। कोतवाली के खालसा सादात गांव के इस्तियाक अली की पत्नी शाजिदा बानो ने दी गई तहरीर मे कहा है कि उनकी सात जुलाई की रात करीब आठ बजे गांव के सईद उर्फ शेरू तथा नईम व फारूक तथा फरीम आदि ने लाठी डंडे तथा सरिया से लैस होकर उसके घर आ धमके। आरोपियो ने रंजिशन उसके बेटे को घर मे घुसकर मारापीटा तथा बीचबचाव को आये अन्य परिजनो को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शोरगुल मचाने पर आरोपी सईद उर्फ शेरू ने पीडिता का बदनीयती से हाथ पकडते हुये छेडछाड करने लगे। विरोध करने पर उसे तथा लडके को भी मारपीटकर घरेलू सामान को तोडफोड कर नष्ट कर दिया। आरोपियो ने पीडिता समेत परिजनो की घेराबंदी कर पुलिस को सूचना देने पर जानलेवा धमकी भी दे रखी थी। इसके बाद पीडिता एसपी के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस कप्तान के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बीती सोमवार की देर रात शेरू समेत पांच आरोपियो के खिलाफ कई गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ