Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आवासीय पट्टे की जमीन पर कब्जा न दिला पाने पर लेखपाल होंगे निलम्बित


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रानीगंज में आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने पुलिस, राजस्व, आपूर्ति व नगर विकास की शिकायतों की सुनवाई की। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकास सम्बन्धी शिकायतें अलग कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव की अध्यक्षता में सुनी गयी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अलग-अलग कक्षों में फरियादियों के बैठने की व्यवस्था सुचारू ढंग से की गयी और उनकी समस्याओं को क्रमबद्ध तरीके से सुना गया। रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 154 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 28 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आज कुल प्राप्त 154 शिकायतों में से 29 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 46, विकास विभाग से 34, समाज कल्याण से 03, बेसिक शिक्षा से सम्बन्धित 04 और 38 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी। 
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने रखहा ग्राम सभा में आवास आवंटन प्रमाण पत्र वितरण व लाभार्थियों को पट्टे की जमीन पर कब्जा न दिलाये जाने के मामले को संज्ञान में लेकर रखहा लेखपाल मिठाई लाल को निलम्बित करने के निर्देश उपजिलाधिकारी रानीगंज आशुतोष कुमार दूबे को दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता रामजस पाण्डेय निवासी खमपुर दूबेपट्टी ने ग्रामसभा के गाटा संख्या-360 पर अवैध कब्जा 15 वर्षो से शिवकुमार पाण्डेय पुत्र देव नारायण पाण्डेय द्वारा किये जाने की शिकायत की जिसको संज्ञान में लेते हुये जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रानीगंज को प्रकरण की जांच कर दोषी लेखपाल व कानून-गो के विरूद्ध कार्रवाई व अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ता पृथ्वीपाल सिंह निवासी ग्राम-मुआरअधारगंज ने गाटा संख्या-1332, 1335, 1337 और 1357 शंक्रमणीय भूमिधरी की पैमाईश हेतु राजस्व शुल्क जमा किया था जिसकी पैमाईश नही हुई के सम्बन्ध में शिकायत की जिसको जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुये उपजिलाधिकारी रानीगंज को प्रकरण की जांच करने एवं दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता लालती देवी पत्नी लाल बहादुर निवासी महोथरी ने आवास व तालाब की जमीन पर कब्जा किये जाने व हल्का लेखपाल विपिन सरोजन द्वारा मामले में गलत आख्या प्रस्तुत करने की शिकायत की गयी जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रानीगंज को दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी हुई शिकायती प्रार्थना पत्रो को गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को इस दिशा निर्देश के साथ उनको हस्तगत की गयी कि शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व पूर्ण पारदर्शिता से किया जाये जिससे फरियादियों को एक ही शिकायत को बार-बार लेकर न आना पड़े और उनकी शिकायत का निस्तारण हो जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आवास आवंटन पट्टा प्रमाण पत्र का वितरण जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा तहसील परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा वृक्षारोपण के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों को जानकारी भी दी गयी।
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सोमदत्त मौर्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी बी0आर0 अहिरवार, उपजिलाधिकारी रानीगंज आशुतोष कुमार दूबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे