डॉ ओपी भारती
गोण्डा :-वजीरगंज थाना क्षेत्र के गेड़सर ग्राम के गेड़सर घाट निवासी राम सनेही( 60) की सोमवार शाम 4 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।ग्रामीणों ने बताया कि खेत जुताई को लेकर राम सनेही व उसके पुत्र संजय में विवाद हो रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ जाने से राम सनेही दब गया और दुर्जनपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर वजीरगंज थाने के एसआई जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन कोई भी ग्रामीण मौत का कारण नहीं बता सका। जिसके बाद पंचनामा करके पुलिस वापस लौट गई। वहीं परिजनों ने मृतक का दाह संस्कार मंगलवार को कर दिया।फिलहाल पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम न कराना संदेह के घेरे में है व चर्चा का विषय बना हुआ है।उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक टीबी का रोगी था।उसके पैर में छीलन के निशान थे जो मोटर सायकिल पर ले जाने से हो सकता है।घटना के विषय में किसी ने तहरीर नहीं दी थी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ