Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पिकअप की ठोकर से बाइक चालक घायल


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :- फैज़ाबाद से घर वापस जा रहे बुलेट सवार युवक को पिकअप ने ठोकर मार कर घायल कर दिया। रामेन्द्र कुमार पुत्र दल सिंगार, आयु 34 वर्ष ,निवासी इकौना बाजार ,कोतवाली इकौना, जिला श्रावस्ती बुलेट मोटरसाइकिल से मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे फैजाबाद से वापस घर जा रहा था।वह जब अचलपुर स्थित पेट्रोल टंकी के पास पहुंचा तभी गोंडा से नवाबगंज की ओर जा रहे पिकअप वाहन ने उसे सामने से ठोकर मार दी जिससे उसके  सर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को बुला कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया ,जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला हास्पिटल रेफर कर दिया।दुर्घटना करने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे