डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- वजीरगंज थाना क्षेत्र के सरायखत्री दुर्जनपुर पंचूमी से ट्रक वाहन व बहादुरा गांव से भैंस तथा पँडिया चोर चुरा ले गये।नवाबगंज थाना क्षेत्र के नरेन्द्रपुर निवासी इलेक्ट्रॉनिक व बिजली उपकरण व्यवसायी भोलानाथ पाठक का ट्रक ड्राइवर रामदेव यादव निवासी लोहराडाँड़ थाना वजीरगंज रविवार शाम को टिकरी से अपने गांव लेकर गया।पास के सरायखत्री दुर्जनपुर पंचूमी गांव के पास खड़ा करके अपने घर चला गया। सोमवार सुबह 6बजे ट्रक खड़ा करने वाले स्थान पर गया तो वह नहीं मिला।उक्त घटना के सम्बन्ध में ड्राइवर ने ट्रक मालिक को फोन पर गाड़ी गायब हो जाने की जानकारी दी। मालिक व ड्राइवर के काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।वाहन मालिक की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात चोर के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।वहीं दूसरी चोरी की घटना वजीरगंज के बहादुरा निवासी भाजपा नेता/ सेक्टर संयोजक रतनदेव तिवारी के यहां घटी।जहां घर के सामने खूंटे में बंधी भैंस व पँडिया को अज्ञात चोर 16/17 की रात में खोल ले गये। जिसकी तहरीर भाजपा नेता ने वजीरगंज थाने में दी।वजीरगंज थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ