
गोंडा : मंगलवार दोपहर पूर्व गाँव के पास स्थित तालाब में
नहाने गए दो मासूमो की पानी में डूब कर मौत हो गयी | घटना की सूचना से परिजनों में
कोहराम मच गया |
मनकापुर थाना क्षेत्र के दतौली चौकी अंतर्गत दतौली
गाँव के युवराज यादव पुत्र शिवचरण यादव (१४) वर्ष व कुड़ासन गाँव के मजरे डिहवा गाँव
निवासी सतीश कश्यप पुत्र रक्षाराम उम्र (१०) गाँव के पासद बने उलहिया तालाब में
अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ नहाने गए थे नहाते समय सतीश का पैर फिसल गया जिससे वह गहराई
में चला गया और सतीश को बचाने के लिए युवराज भी आगे बढ़ा तो खुद भी डूब गया साथ गए
दोस्तों ने शोर मचाते हुए गाँव वालो को सूचना दी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी
दोनों नन्हे मासूम काल के गाल में समां चुके थे | घटना की सूचना से परिजनों में
कोहराम मच गया | आनन फानन में ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों
मासूमो के शवो को तालाब से बाहर निकाला और घटना की सुचना उच्चाधिकारियों को दी |
घटना की सूचना पर पहुचे उपजिलाधिकारी बीके
प्रसाद व कोतवाल अशोक सिंह ने अपनी मौजूदगी में दोनों मासूमो के शव का पंचनामा भर
कर परिजनों को सौप दिया |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ