Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रक्तदान शिविर के साथ रोटरी 3120 के नये सत्र का हुवा आरम्भ


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । रक्तदान शिविर के साथ रोटरी 3120 के नये सत्र का आरम्भ रविवार को सक्सेरिया इण्टर के परिसर से आरम्भ हुआ। सबेरे से ही जारी बूंदाबांदी, बरसात के बाद भी 42 लोगों ने रक्तदान दिया। 

शिविर का आरम्भ करते हुये मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि रक्त की कीमत तो वही जानता है जिसके किसी परिजन को तत्काल आवश्यकता हो। रक्तदान से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और इस कदम से आप दूसरों की जान बचाकर महादान का पुण्य अर्जित करते हैं। अपर जिलाधिकारी आर.डी. पाण्डेय ने कहा कि रोटरी का यह कदम निश्चित रूप से सराहनीय है। ऐसे प्रयासों को और गति देने की आवश्यकता है। 

रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन मण्डल 3120 के अध्यक्ष राम विनय पाण्डेय ने आगन्तुकांें के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पूरा प्रयास होगा कि इस सत्र में जनहित से जुड़े प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किये जाय। रक्तदान शिविर इसका आरम्भ है। रोटरी सचिव डा. अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मण्डलाध्यक्ष 3120 श्रीमती स्तुति अग्रवाल के दिशा निर्देश के अनुरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान में हिस्सा लिया। रोटरी के साथ  इनरह्वील, यूपीएमएसआरए, व्यापार मण्डल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा संस्थान, माध्यमिक शिक्षक संघ, कुष्ठ सेवा आश्रम, अभिकर्ता संघ, पैथालोजी यूनियन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने योगदान दिया। 

कार्यक्रम संयोजक आशीष श्रीवास्तव बताया कि ओपेक चिकित्सालय कैली और जिला अस्पताल बस्ती के ब्लड बैंक कर्मियों और चिकित्सकों डा. दीपक श्रीवास्तव, अजू सिंह, कीर्ति आनन्द, भानु प्रकाश यादव, इमरान, घनश्याम गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, अजूं, बी.के. प्रसाद, आर.एस.   चौधरी, राजेश बरनवाल, अर्जुन सिंह, गोविन्द  आदि के संयोजन में रोटेरियन महेन्द्र कुमार सिंह, अपूर्व शुक्ल, राजन गुप्ता, मनोज अग्रवाल, ऋषभराज, डा. एम.के. गुप्ता, पुनीत ओझा, आनन्द प्रकाश गोयल, मनोज अग्रवाल, आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, आशीष, सविता बथवाल, सूरज श्रीवास्तव के साथ ही  42 लोगों ने रक्तदान किया। 

रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में जगदीश्वर प्रसाद ओम जी, डा. के.के. सिंह, डा. अश्विनी सिंह, डा. एस.के. त्रिपाठी,  राना दिनेश प्रताप सिंह, पुष्कर मिश्र, अनूप खरे, डा. डी.के. गुप्ता, डा. निधि गुप्ता, डा. आलोक त्रिपाठी, सतीश सिंघल, वामिक मिराज, प्रमोद गाडिया, कला अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, निशा सिंह, मनीष अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, कौशल त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, पं. सरोज मिश्र, जयदीप माथुर, अविनाश श्रीवास्तव, सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’ सर्वेश श्रीवास्तव, अजय अरोरा, ओ.पी. श्रीवास्तव, घनश्यामलाल के साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे