Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश के व्यापारियो को जीवन पर्यन्त नही भूलेगा आज का दिन :आनंद राजपाल


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। आज का दिन देश के व्यापारियो को जीवन पर्यन्त नही भूलेगा। आज के ही दिन अपने देश में एक ऐसा काला कानून लागू किया था जिसने व्यापार और व्यापारियों को हतोत्साहित किया और टैक्स की प्रक्रिया को बेहद जटिल बना दिया। यह बातें बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहीं। वे प्रेस कलब सभागार में शहर के व्यापारियों को सम्बोधित कर रहे थे। 

व्यापारी आज यहां जीएसटी लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर काला दिवस मनाने को इकट्ठा थे। श्री राजपाल ने आगे कहा कि एक साल बीत जाने के बावजूद जीएसटी की जटिल प्रक्रिया अधिकारियों और व्यापारियों के समझ में पूरी तरह नहीं आयी। यही कारण है कि आये दिन उलझनों को सुलझाने के लिये जीएसटी काउंसिल की बैठकें होती रहती हैं लेकिन जिम्मेदारों के तमाम प्रयास व्यापारियों के लिये समाधान नही बन पाये। उन्होने कहा देशभर के व्यापारियों ने भारत सरकार को प्रथम बिक्री पर सम्पूर्ण जीएसटी वसूल करने का जो प्रस्ताव भेजा है उससे जीएसटी का लक्ष्य भी पूरा हो जायेगा और स्वतंत्र व निर्भीक होकर व्यापारी बढ़ते क्रम में देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अपना योगदान देता रहेगा। 

लम्बे अरसे से व्यापारियों को इंसपेक्टर राज से मुक्ति दिलाने पर बहंस चल रही है, प्रथम बिक्री पर सम्पूर्ण जीएसटी वसूल करने पर व्यापारी को इससे मुक्ति मिल जायेगी और बेवजह होने वाले खर्चे भी बंच जायेंगे। जिला महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल एवं नगर अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने कहा कि व्यापारी को परेशान कर कभी भी शत प्रतिशत टैक्स वसूली का लक्ष्य नही पूरा किया जा सकता, बल्कि सम्पूर्ण प्रक्रिया के सरलीकरण व इंसपेक्टर राज से मुक्ति के बाद ही यह संभव हो सकेगा। समय रहते सरकार को व्यापारियों के द्वारा बताये समाधान पर अमल करना चाहिये। 

कार्यक्रम के समाप्त होने पर व्यापारियों ने जीएसटी बिल की प्रतियां जलाकर इसके वर्तमान स्वरूप का विरोध दर्ज कराया और प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के सुपुर्द किया। इस मौके पर रविन्द्रपाल सिंह जल्लू, अदालत प्रसाद, सुनील कुमार गुप्ता, सुनील कुमार कसौधन, विशाल मोदनवाल, श्यामलाल पंसारी, बैजनाथ अग्रहरि, अवधेश प्रसाद, परशुराम चौधरी, मो. इद्रीश, रविन्द्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे