गोंडा:-मसकनवा पुलिस चौकी पर तैनात सेवानिवृत्त एचसीपी आर चौबे को चौकी प्रांगण पर ही भावपूर्ण विदाई दी गयी। एस ओ जय दीप द्विवेदी व चौकी प्रभारी नीरज सिंह सहित थाने और चौकी के स्टाफ ने अंग वस्त्र, छाता, रामायण और फूल माला भेट कर सम्मानित किया। एस ओ श्री द्विवेदी ने कहा कि बेदाग होकर सही सलामत सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होना सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सम्मान पूर्वक सेवा करके सेवानिवृत्त होना गर्व की बात है।सभी लोगों ने आरआर चौबे के कार्य कुशलता व व्यवहार की भूरी भूरी प्रशंसा की।विदाई के दौरान उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गई।श्री चौबे ने कहा कि विदाई के पल दुख भरे होते हैं,लेकिन यह विभागीय नियम है।चौकी प्रभारी बभनान संतोष कुमार, कमलेश सिंह, मुकेश पाण्डेय, मदन लाल गौतम,संजय सिंह, राजकुमार यादव, खगेन्द्र जनवादी, पवन, सुनील, संजय, जितेन्द्र यादव, जय प्रकाश, शिव लाल, संजय राय,धीरेंद्र सिंह, अभय राय, राम प्रवेश, ओंकारेश्वर, घनश्याम, राधा रमण, मुरलीधर,जगत,सुशील सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ