अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय पर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों ने रक्तदान किया । रक्तदान करने के बाद क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन आलोक अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है । रक्तदान करके हम किसी की जिंदगी को जीवनदान दे सकते हैं । उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए ।
रक्तदान करने से शरीर में खून की कोई कमी नहीं होती है क्योंकि स्वास्थ्य शरीर में आवश्यकता अनुसार खून का निर्माण होता रहता है । हमारे द्वारा दान किए गए रक्त से किसी गंभीर रोग से पीड़ित रोगी या फिर किसी दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति तथा सीमाओं पर हमारी रक्षा के लिए तैनात घायल जवानों के काम आते हैं । रक्तदान एक पुनीत कार्य है इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए । आज आयोजित शिविर में रक्तदान करने वालों में रोटेरियन आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल , सचिव हेमचंद्र श्रीवास्तव, जय सतीश गुलाटी एवं हिमांशु मणि दीक्षित प्रमुख हैं जिन्होंने सर्वप्रथम रक्तदान किया । शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान सचिव अनूप सर्राफ, अमरजीत सिंह, राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, जगदीश अग्रवाल , इनरव्हील क्लब की सचिव श्रीमती खुशबू गुलाटी, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बलरामपुर इकाई के आजीवन सदस्य राजीव गुलाटी सहित तमाम रोटेरियन सदस्य मौजूद थे । शिविर में संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओर से डॉक्टर एस बी भारती मेडिकल ऑफिसर , एके पांडे लैब टेक्नीशियन , सौरभ त्रिपाठी लैब टेक्नीशियन, अंजली सिंह स्टाफ नर्स , हिमांशु तिवारी काउंसलर तथा नीरज श्रीवास्तव सदस्य ने सराहनीय भूमिका निभाई जिनके द्वारा दानदाताओं से रक्त एकत्रित कर संरक्षित किया गया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ