Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चोरी की बाइक के साथ युवक ग्रिफ्तार

शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज पुलिस ने एक युवक को चोरी गई बाइक के साथ धर दबोचने मे सफलता हासिल की है। कोतवाल अंगदाराय व एसएसआई कृपाशंकर राय रविवार को सुबह औचक गश्त पर निकले थे। रामपुर चौराहे के समीप एक युवक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक के साथ दिखा। पुलिस के रोकवाये जाने पर युवक बाइक से भागना चाहा कि पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त मे आये युवक की पहचान रामपुर बावली के शाहिद के पुत्र अमजद अली के रूप मे हुई। युवक के पास से गिरफ्त मे आयी बाइक काक आरोपी कोई कागजात भी पुलिस को नहीं दिखा सका। पुलिसिया खोजबीन पर बरामद बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने बाइक को अभिरक्षा मे लेते हुये युवक को गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे