Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोर्ट के आदेश पर आठ माह बाद युवक की हत्या का शुक्रवार की देर रात पुलिस ने तीन हत्यारोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हथिगंवा थाना के घासी का पुरवा निवासी रामभवन यादव ने दी गई तहरीर मे कहा है कि उसके पुत्र सदानंद यादव को आरोपियो ने बीती बीस नवम्बर को अपने घर बुलाकर हत्या कर दी। दूसरे दिन इक्कीस नवम्बर को बेटे का शव लालगंज  कोतवाली के जलेशरगंज मे बरामद हुआ था। तहरीर मे कहा गया है कि कोतवाली के नया का पुरवा जलेशरगंज निवासी पप्पू पटेल व बिरजू पटेल की पुत्री अर्चना तथा कोतवाली के कुंदन का पुरवा ढ़िगवस की गंगोदरा देवी ने एक राय होकर उसके बेटे सदानंद की हत्या कर शव फेंक दिया था। मृतक के पिता ने तहरीर मे कहा है कि उसके बेटे से आरोपी अर्चना ने प्रेम विवाह किया था। घटना के दिन अर्चना ने फोन कर मृतक को अपने घर बुलाया था। पुलिस ने मृतक का शव बरामद होने के बाद पीएम भी करवाया किंतु बार बार फरियाद करने के बावजूद उसका मुकदमा दर्ज करने मे पुलिस हीलाहवाली करती रही। पीडित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां घटना को लेकर फरियाद की तो सीजेएम कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार की रात आरोपी पप्पू पटेल तथा अर्चना व गंगोदरा देवी के खिलाफ हत्या का केस पुलिस ने दर्ज कर लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे