सुनील उपाध्याय
बस्ती । केद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल का शनिवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर विधायक दयाराम चौधरी के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
वित्त राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुये कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार अनेक कल्याणकारी योजनायें चला रही है, किसानों के हितों को देखते हुये समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है, कार्यकर्ता नीतियों से पात्र लाभार्थियों से जोड़े और उन्हें लाभ दिलाने की दिशा में सहयोग करें।
स्वागत करने वालों में महेश शुक्ल, सुशील सिंह, राजकुमार शुक्ल ,जगदम्बा चौधरी, आशीष चौधरी जी, सुधाकर पाण्डेय , अजय कुमार श्रीवास्तव ,अनिल पाण्डेय ,रमेश गुप्ता, रामानन्द नन्हें, श्याम भवन, अंकुर श्रीवास्तव, लालचंद चौधरी, धर्मराज मौर्य, गौरव त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ल, अनिल चौधरी, रामभरत, शेषनाथ आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ