Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक विद्यालय बक्सर में हुवा वृक्षारोपण


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती सदर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय बक्सर के परिसर में शनिवार को आम, पीपल, कदम्ब आदि के पौध रोपे गये। सामाजिक कार्यकर्ता सपना शर्मा ‘लकी’ के संयोजन और ग्राम प्रधान जमीरून्निशां के सहयोग से पौध रोपण के साथ ही उन्हें बचाने का संकल्प लिया गया। विद्यालय के छात्रों को संकल्प दिलाया गया कि वे पेड़ पौधों की रक्षा करने की दिशा में सहयोग करने के साथ ही आस पास की खाली जमीनों में वृक्षारोपण के लिये लोगों को प्रेरित करें।
प्रधानाध्यापक श्याम नरायन सिंह, अर्चना सिंह, अंकिता शाही, मेहताब आलम, अर्चना शर्मा, सर्वजीत आदि ने पौधरोपण में सहयोग किया।  
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे