Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक सवार बदमाशों ने किया पुलिस टीम पर फायरिंग


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र में शनिवार के तड़के तीन बाइक सवार बदमाशों ने पीआरबी टीम पर उस समय फायर कर दिया जब वह बदमाशों को आते देख कर संदेश के आधार पर उन्हें रोका तथा पूछताछ शुरू की जिसके बाद एक बदमाश ने तमंचे से फायर शुरू कर दिया ।इससे पहले कि पुलिस जवाबी कार्रवाई शुरू करती अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल हो गए । पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के नाम मुकदमा पंजीकृत कर मौके से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल भी तथा तथा दो अदद 32 बोर तमंचा बरामद कर ली है और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही हैं ।


                जानकारी के अनुसार  महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत 6 जुलाई की देर रात करीब 3:45 पर पीआरबी 2469 की गाड़ी ग्राम ग्राम पंचायत भगवानपुर के मजरे बुडन्तापुर के पास खड़ी थी तभी सामने से एक बाइक पर तीन बदमाश बाइक लेकर आ रहे थे । प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शक होने पर जब तीनों लोगों को रोक कर पूछताछ किया जाने लगा तो उसमें से एक बदमाश ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया । गाड़ी में मौजूद कांस्टेबल रणधीर सिंह के द्वारा भी जवाबी फायर अपने निजी पिस्टल से किया गया परंतु बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए । घटनास्थल पर पुलिस को बाइक की डिक्की में से दो अदद 32 बोर अवैध तमंचा व एक 32 बोर जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बजाज डिस्कवर बरामद हुई है । डायल 100 नंबर प्रभारी साधु राम ने बताया कि बाइक कब्जे में लेकर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे