Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घर मे घुस कर बीस हजार रुपये नकद व गहनों पर किया हाथ साफ

  

अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :मवई ब्लॉक बीती रात चोरों ने घर मे घुस कर बीस हजार रुपये नकद व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मवई थाना क्षेत्र के सुनबा निवासी राजेश कुमार मिश्र के घर बीती रात चोरों ने अपना हाथ साफ किया। जिसमे करीब सवा लाख रुपये का नुकसान पीडित का हुआ है।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी सैदपुर मे पीडित द्वारा लिखित रुप मे दी गयी है सूचना पाकर चौकी प्रभारी नंद हौसिला यादव सिपाही सुरेश पटेल फौरन मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने कहा चोरी की जांच मे कोई लापरवाही नही बरती जायेगी तहरीर अज्ञात नाम से दी गयी है फिर भी जांच मे कोई लापरवाही नही होगी मामले का खुलासा किया जायेगा। उधर पीडित श्री मिश्र रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु थाने जा चुके हैं।
वर्तमान मे पीडित श्री मिश्र का मकान निर्माणाधीन है मौका देख चोरों ने हाथ साफ कर दिया। लेकिन सवाल यह है कि क्या पुलिस चोरी का खुलासा कर पायेगी सायद असम्भव है क्यों कि इन्ही चौकी प्रभारी के कार्यकाल मे गत वर्ष भी चोरियां इसी गांव के जगन्नाथ पाल के घर व सुनबा मे ही मजरे पूरे पांडेय के हनुमान यादव के घर चोरियां हुयी थी जिनका अभी तक खुलासा नही हो पाया है।आज की चोरी मे बक्से घर से दूर बाग मे मिले और पिछली चोरियों मे भी यही हुआ था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे