Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिलाधिकारी ने मनकापुर व छपिया समाधान दिवस का किया औच्चक निरीक्षण


गोंडा:-जिलाधिकारी गोंडा कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव,पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह समाधान दिवस के अवसर पर मनकापुर कोतवाली व छपिया थाने पर अचानक आ धमके। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने पर सभी अधिकारी कर्मचारियों के हाथ पाव फूलने लगे।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं बैठकर थाने पर आए हुए फरियादियों की बारी बारी से शिकायतें सुनी।साथ ही संबंधित अधिकारियों,थाना प्रभारी आदि को शिकायतों का जल्द निस्तारण करने की सख्त हिदायत दी।वहीं तहसीलदार मनकापुर महेंद्र पाल सिंह को भू माफियाओं को चिन्हित कर उनकी लिस्ट सौंपने की बात की।साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कईयों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया।थाना प्रभारी जय दीप दुबे ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 26 मामले आए।जो ज्यादातर राजस्व से संबंधित है।उन्होंने बताया कि लेखपालों के हड़ताल के चलते जमीनी मामलों के निस्तारण में काफी दिक्कते आ रहीं हैं।इस मौके पर सूचना अधिकारी अरुण सिंह,मदन लाल गौतम,जितेन्द्र यादव,राज कुमार,सुनील कुमार गौड़,कमलेश सिंह,संजय सिंह,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे