Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया में विवाहिता का हत्या कर शव को फाँसी के फंदे पर लटकाया


गोंडा:-छपिया थाना क्षेत्र के सकदरपुर गांव में  नवविवाहिता को दहेज लोभी ससुर व पति ने दो लाख व मोटरसाइकिल की मांग न पूरी करने पर गला दबाकर हत्या कर शव को फाँसी के फंदे पर लटका दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।मामला थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकदरपुर का है।जहां के निवासी भीमसेन जायसवाल पुत्र राम बहोर की शादी 24 अप्रैल 2018 को निशा जयसवाल पुत्री लल्लू जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी  ग्राम पंचायत अतरौरा रहमतपुर बलरामपुर से हुई थी ।निशा के भाई दीपक जायसवाल के अनुसार उसके बहनोई व   बहन के ससुर दहेज की मांग करते हुए दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल को लेकर हमेशा दबाव बनाते रहते थे।
मृतका के भाई दीपक जायसवाल ने बताया कि आज सुबह पांच बजे भीमसेन ने फोन पर सूचना दिया कि तुम्हारी बहन फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।हम लोग जब घर पहुंचे तो लाश देखकर हम सभी दंग रह गए।  भाई ने आरोप लगाया है कि दहेज न मिलने पर बहन निशा की हत्या करके उसे फांसी पर लटका दिया।जिससे यह मामला हत्या नहीं आत्महत्या लगे। सूचना पर पहुंची 100 नम्बर पुलिस व छपिया पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वही मृतका निशा के भाई दीपक जायसवाल पुत्र लल्लू जायसवाल निवासी अतरौरा रहमतपुर थाना सादुल्लाह नगर बलरामपुर के तहरीर पर मृतका के पति भीमसेन जयसवाल, ससुर राम बहोर व देवर  इन्द्रसेन के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एस ओ छपिया जयदीप दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।नामजद आरोपी फरार है।जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे