Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बारिश के लिये मुस्लिम भाइयो ने चिलचिलाती धूप में अदा की नमाज़ ए इस्तिस्का और रो रो कर मांगी दुआए


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद: बारिश न होने के चलते,जन हितों के लिए मौलाना ने पढ़ाई नमाज।आज भेलसर में हुई इस्तिष्का यानी बारिश के लिए होंने वाली नमाज़।
जानकारी के अनुसार आज रुदौली तहसील के भेलसर चौराहे की सर्विस रॉड पर स्थित पप्पू आरा मशीन के बगल मैदान में अदा की गई।नमाज़ को मौलाना साबिर नदवी ने पढ़ाया।इस नमाज में क्षेत्र के भारी संख्या में मुस्लिम भाई अपने क्षेत्र में बारिश हो इसके लिये नमाज़ अदा की।इस दौरान मौलाना मुजहिदुल इस्लाम,मौलाना मो0 आरिफ बशीर,मौलाना मो0 शमीम भी मौजूद रहे।खुदा के हुक्मों की नाफरमानी के कारण रुकी बारिश खुदा के नाराज होने का सबूत है।

मौलाना शब्बीर नदवी ने नमाज़ बाद रो-रो कर अपने रब से की बारिश के लिए दुआ बन्दा जब अपने रब की नाफरमानी करता है उसके हुक्मों को तोड़ता है,जुल्म ज्यादती बढ़ जाती है तो अल्लाह ताला बारिशों का बरसाना रोक देता है।जब बंदा अल्लाह से अपने गुनाहों से सच्ची तौबा करता है तो अल्लाह उन पर मूसलाधार बारिश बरसाता है जिससे सब के सब सैराब हो जाते हैं।उक्त बातें मौलाना शब्बीर नदवी ने अपने ख़ुत्बे में कही। नमाज़ में भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर अपने रब से रो रो कर बारिश के लिए फरियाद की।मौलाना ने आगे कहां कि इंसान को अल्लाह की रहमत से मायूस नहीं होना चाहिए क्योंकि मायूसी कुफ्र है।उन्होंने कहा कि नमाज 3 दिन तक लगातार प्रातः 10:00 बजे अदा की जाएगी मौलाना ने लोगों से कसरत से अस्तग़फ़ार करने की भी अपील की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे