Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोरखधाम से जुड़ेगा मवई का कामाख्या धाम,परिवहन निगम की बस का हुआ संचालन


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:पौराणिक स्थल मां कामाख्या धाम से गोरखधाम जुड़ेगा इसके अलावा कानपुर व गोंडा भी बस सेवा के माध्यम से जुड़ जाएगा यहां से बस सेवा रविवार से प्रारम्भ हो गई अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और रुदौली विधायक रामचन्द यादव,ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
परिवहन निगम के नक्शे से अब तक गायब रुदौली के लिए योगी सरकार का यह तोहफा है।बताते चले कि रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में परिवहन निगम की बसों का संचालन  हो रहा था जो बन्द हो गया था।परिवहन निगम की बसें न चलने से यहां के लोगों को भेलसर व मवई चौराहा जाने पर नेशनल हाईवे पर बस मिलती थी।गत विधानसभा चुनाव में बस सेवा मुद्दा भी बना था। विधायक रामचंद्र यादव ने बस सेवा शुरू कराने व परिवहन निगम का बस अड्डा बनवाने का वादा किया था।अब यहां से तीन बसों की शुरुआत की जा रही है।एआरएम नंदकिशोर चतुर्वेदी ने बताया कि ये बसें रोजाना चलेगी।पहली बस फैजाबाद से सैदपुर, बाबाबाजार,नेवरा,मवई, होते हुए लखनऊ व कानपुर को प्रस्थान करेगी। दूसरी बस फैजाबाद से रेछघाट,उमापुर,भेलसर, रुदौली से होते हुए फैजाबाद के रास्ते गोंडा पहुंचेगी।तीसरी बस फैजाबाद से भेलसर, रुदौली,अमान गंज, कुमारगंज,मिल्कीपुर से फैजाबाद होते हुए गोरखपुर तक जाएगी।इससे पूर्व सिद्धपीठ श्री हनुमान किला मंदिर कटरा रुदौली पहुँचने पर अयोध्या नगर महापालिका के प्रथम महापौर ऋषिकेष उपाध्याय का विधायक रामचन्द्र यादव,भाजपा रुदौली नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव,व्यापर मण्डल के महामंत्री ऱाजेश गुप्ता, राजकिशोर सिंह,रामराज लोधी,कुलदीप सोनकर, अनिल मिश्रा आदि ने स्वागत किया।

बढ़ेगा कामाख्या धाम का महत्व

 बसों का संचालन शुरू होने से कामाख्या धाम का महत्व भी बढ़ जाएगा।यहां श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रुदौली के व्यापारियों के लिए यह मुनाफे का सफर साबित होगा।रुदौली के अधिकांश व्यापारी कानपुर आवागमन करते हैं।कानपुर के लिए सीधी बस मिलने से समय की बचत होगी
समारोह मे ब्लॉक प्रमुख मवई राजीव तिवारी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिल्कीपुर कमलेश यादव,सांसद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार पांडेय,सुरेंद्र बहादुर सिंह,सतन तिवारी,तेज तिवारी,शिव कुमार पाठक,श्रीनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे