Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जहांगीरपुरी जनता बिना पानी है त्रस्त,विधायक चुनाव-प्रचार में है मस्त ।


अनीता गुलेरिया
 दिल्ली:-  दिल्ली जहांगीरपुरी इलाके के H/2 -700 वाली गली में पिछले सात-आठ महीने से लगातार सप्लाई का पानी नहीं आने के कारण लोग पीने वाले पानी की गंभीर-समस्या से जूझ रहे हैं । यहां के स्थानीय निवासियों के ने मीडिया से बताया कि वह सात-आठ महीने से पता नहीं कितनी बार अपने क्षेत्रिय विधायक पवन कुमार शर्मा के ऑफिस महिंद्रा-पार्क में जाकर कई लिखित शिकायत देने के साथ मौखिक समस्या का व्याखाण भी करके आए हैं । लेकिन विधायक पवन कुमार शर्मा का जनता की इस गंभीर समस्या के प्रति सेवा-कार्य जागृत नहीं हुआ ।


आर डब्ल्यू ए के महासचिव,युवा समाजसेवी अवध नारायण जो पेशे से एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं,मीडिया से रूबरू होकर इस गली की समस्या के बारे में बात करते हुए कहा, यहां पर पुरानी पाइप-लाइन के चलते यह समस्या उत्पन्न हो रही है । अभी यहां नई पाइप-लाइन बिछाई जानी थी ,लेकिन पवन कुमार शर्मा आज तक ना तो यहां आए और ना ही इस समस्या का कोई समाधान करते हुए लोगों को पीने के पानी के अमरजेन्सी टैंकर  भिजवाए है । इस गली की औरतें, बुजुर्ग, बच्चे पानी की एक-एक बूंद से वंचित हो, पैसे से पानी लेने को मजबूर हैं । घरेलू काम के लिए दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर है । अवध-नारायण जी के अनुसार दिल्ली में बिजली और पानी का दम भरनेवाली केजरीवाल सरकार का नारा "बिजली पानी आपका,नहीं किसी के बाप का" से पूछना चाहूंगा कि अब सता मे आने के बाद दिल्ली का पानी किसके बाप का हो गया है । लोग बोरिंग का पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं । दिल्ली सरकार स्वास्थ्य के प्रति यदि सुचेत है ,तब इस तरह जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ आखिर क्यों.......? सत्ता में आने से पहले केजरीवाल के सरकार को पूछे गए कुछ सवाल यदि कोई आदमी गरीब है,उसके पास पैसा नहीं है,मरेगा तो नही पानी तो पिएगा ना साहब ,अब उन्हीं के सवालों को हम दोहराते हुए उनके सवालो का जवाब उन्हीं से मांगते हैं । क्योंकि उनसे बेहतर कोई जवाब नहीं दे सकता । इस तरह जहांगीरपुरी मे पानी की समस्या से जूझते लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला । उनके अनुसार फिलहाल अभी उनके द्वारा दो जुलाई को दोबारा से लिखित-शिकायत पर यदि विधायक जा प्रशासन द्वारा यदि उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो वह धरने पर बैठने को मजबूर हैं । विधायक पवन शर्मा पर गुस्साए लोगों ने कहा आज तक ना तो यहां कभी विधायक आए,और ना ही कभी कोई जनता के हित में उनकी समस्याओं के प्रति कोई उचित कार्य किया । आज की परिस्थितियों के चलते दिल्ली के  हर-कोने में दिल्ली की जनता पानी को लेकर काफी परेशान है  ।लेकिन आप सरकार के विधायक आगामी चुनाव प्रचार प्रक्रिया में मद-मस्त है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे