Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना का डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।एक साथ रोपित हुए 300 पौधे


रमेश कुमार मिश्र/अशोक चौहान
गोण्डा।परसपुर विकासखन्ड के ग्राम चरहुआँ के प्राथमिक विद्यालय में दीप प्रज्वलित कर वृक्ष लगाने की सभी ग्रामीणों को शपथ दिलाई। एक वृ़क्ष दस पुत्रों के बराबर होता है। इसलिए पृथ्वी को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं और वृ़क्षों को पुत्र मानकर पुत्रों की भांति ही उनकी सेवा करें जिससे आने वाले समय में प्राकृतिक असंतुलन और जल की महासमस्या से बचा सके। यह बातें जिलाधिकारी कैप्टेन प्रभांशु श्रीवास्तव ने विकासखण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत चरहुंआ में एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना के तहत वृक्षारोपण अभियान का विधिवत शुभारम्भ करने के उपरान्त कही। ग्राम सभा चरहुंआ के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे राम भरोसे में आयोजित एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना के तहत वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने मां सरस्वती की पूजा व विधिवत मूर्ति पूजन करने के उपरान्त पौधरोपण किया। जिलाधिकारी ने एक साथ ग्राम पंचायत के तीन सौ लोगों को पौधे लगाने व उनका ढंग से पालन पोषण करने संकल्प दिलाया तथा सभी तीन सौ लोगों को अपने हाथों पौधे प्रदान किये। पौध रोपण के बाद डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि हम आज के दौर में अपनी पुरानी परम्पराओं को भूलते जा रहे हैं अंधाधुंध वृक्षों की कटान जारी रहने के कारण प्राकृतिक असंतुलन के साथ-साथ पूरे विश्व के सामने जल की भीषण समस्या खड़ी हो गई है। कहीं अधिक वृष्टि से बाढ़ तो कहीं लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। और इन सभी परेशानियों की जड़ सिर्फ वृक्षों की दिनोदिन हो रही कटान व कमी ही है। इसलिए अभी समय रहते हम सबको चेतने की जरूरत है वरना आने वाले समय में इसके बहुत बड़े दुष्परिणाम भुगतने पड़ेगें। उन्होने कहा कि मनुस्मृति में वृक्षों को पुत्र की संज्ञा दी गई है। इसलिए वे सब संकल्प लें और ज्यादा से पौधे लगाएं तथा पौधों को अपने पुत्र की भांति ही सेवा करें।
अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर ग्राम प्रधान लक्ष्मी शंकर पाण्डेय ( प्रधान संघ अध्यक्ष परसपुर )प्रधान प्रतिनिधि डेहरास,प्रधान राजापुर,प्रधान प्रतिनिधि करनपुर,तहसीलदार करनैलगंज,व्यवस्थापक धर्मेंद्र विश्वाकर्मा,अध्यापक गौरी शंकर पाण्डेय,शिव गोपाल शुक्ला मास्टर,अशोक कुमार पाण्डेय शिक्षक संघ महामंत्री,SDO महोदय गोण्डा वन विभाग,अनिल कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी एवं परसपुर बीडीओ परसपुर सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे