Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आमने - सामने बाइको की भिडंत में दो की मौत, पॉच गम्भीर


शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । आमने - सामने  बाइकों की हुई जोरदार  भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत हो गई ,और लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया ।जानकारी के अनुसार जेठवारा थाना क्षेत्र के रेडी के पास बाइको में हुई आमने सामने  भिड़ंत में  जेठवारा थाना क्षेत्र के बाबूगंज मादीपुर निवासी धीरज 30 व  एक 25 वर्षीय अज्ञात  की जहां मौत हो गई, वही जेठवारा थाना क्षेत्र के छेदी का पुरवा निवासी संजय (40) पुत्र राम दुलारे व  लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज अजगरा के तुलसीपुर निवासी कोमल 5 पुत्री मोहन एंव मान्धाता थाना क्षेत्र के कुल्हीपुर निवासी प्रदीप (24) कुल्हीपुर निवासी राहुल (16) पुत्र फूलचन्द्र तथा जेठवारा थाना के छेदीपुर निवासी राजकुमार (30) पुत्र भागीरथी  गंभीर रूप से घायल हो गए । बताया जाता है कि रविवार की देर शाम मान्धाता इलाके के कुल्हीपुर निवासी प्रदीप जिला मुख्यालय पर रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था कि जैसे ही रेडी के पास पहुचा था कि शहर मोहनगंज बाजार की तरफ जा रही बाइक में आमने सामने भिडंत हो गई, जिसमे लोग घायल हो गये । आनन-फानन में मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने सभी को इलाज हेतु  जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने दो  को मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुचे परिजनो में कोहराम मच गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे