Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती में शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र को इस रोस्टर सड्यूल से मिलेगी बिजली


सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले के गिदही पावर हाउस में लगे ट्रांसमिशन के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए रविवार से चार दिनों तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शहरी क्षेत्र को 16 व ग्रामीण क्षेत्र को आठ घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता नगरीय क्षेत्र एके सिंह ने दी।
220 केवी गिदही पावर हाउस में लगे ट्रांसमीशन के 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इस ट्रांसफार्मर से शहर व आस-पास के ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। एके सिंह ने बताया कि 33/11 केवी के गिदही के चार फीडर आठ जुलाई से 11 जुलाई तक इससे प्रभावित होंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन क्षेत्रों को काम चलाऊ आपूर्ति की जाएगी।

इस दौरान ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि हो जाने के बाद जहां ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी वहीं ट्रिपिंग की भी समस्या में कमी आएगी। ओवर लोडिंग में फीडर की आपूर्ति ठप करनी पड़ती थी। इससे भी निजात मिलेगी।

बिजली आपूर्ति का यह होगा शेड्यूल
33/11 केवी लाइन                             विद्युत आपूर्ति का समय

गांधीनगर, पुरानी बस्ती, गिदही व बड़ेबन  - सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक
                                                      शाम छह बजे से रात दो बजे तक

नगर बाजार, बाघनगर-                        - सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक
महसो                                             - शाम छह बजे से रात दो बजे तक
गाऊखोर, कलवारी, सल्टौवा, मुंडेरवा      - दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक
                                                     रात दो बजे से सुबह छह बजे तक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे