Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सूबे के राज्य मंत्री के प्रतिनिधि का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ । सूबे के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार  डॉ महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा का कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । अधिवक्ताओं द्बारा किए गये स्वागत से गदगद दिनेश शर्मा ने इस मौके पर  कहा की राज्य की योगी सरकार के द्वारा जनहित में विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, जिनका जिले में अनुपालन सुनिश्चित कराना मंत्री जी के सहयोग से मेरी पहली प्राथमिकता होगी, इसके अलावा माननीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह के  विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करना और सरकार की मंशा अनुरूप इसका लाभ आम- आवाम और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की भरपूर कोशिश करूंगा । उन्होने कहा अधिवक्ता हमारा परिवार है, अधिवक्ताओं के हर सुख - दुख में बराबर की सहभागिता सदैव निभाया है और निभाता भी रहूगा ।  इस दौरान जूबाए के पूर्व महामंत्री जय प्रकाश मिश्र ने मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह द्वारा दिनेश शर्मा पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाने हेतु उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि दिनेश शर्मा एक मिलनसार और प्रतिभा के धनी व्यक्तिव वाले व्यक्ति  है, इनकी जितनी प्रसंसा की जाय वह कम है ।  इस मौके पर पूर्व महामंत्री विवेक त्रिपाठी, रूलर्स  बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा, मुरारी मिश्रा,शिवेश शुक्ल, सन्तोष मिश्र सहित आदि अधिवक्तागणो ने मंत्री  के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा का मुंह मीठा करा कर बधाई दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे