डॉ ओपी भारती
गोंडा :वजीरगंज क्षेत्र के मंझारा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी माँ को घायल कर देने का आरोप लगाते हुए एक बाइक सवार के विरुद्ध रविवार को नामजद केस दर्ज कराया है।
मंझारा के पूरे टपरा निवासी महीपत सिंह द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार 5 जुलाई की शाम 8 बजे शौच के लिए खेत को गई थीं।घर वापस आते समय पीछे से तेज गति व लापरवाही से बाइक चलाते हुए गांव का ही संदीप कुमार उर्फ कल्लू सिंह आया व उनकी मां को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे मां के दोनों पैर टूट गए तथा पूरे शरीर में प्राणघातक चोटें आईं।जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आईपीसी व एम वी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ