Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 18 लोगों पर गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज



गोण्डा :-वजीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खरहंटा गांव में विद्युत पोल ले जाने को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान की तहरीर पर शनिवार देर शाम को अमरीश सिंह समेत 18 लोगों पर जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
   घटना 30 जून की है। वादी प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक गांव में विद्युतीकरण के लिए आये पोल को विपक्षी प्रिंस सिंह ट्रैक्टर से खींच कर ले जा रहे थे। मना करने पर गाली देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर अन्य विपक्षीगण भी मौके पर आ गये। आरोप है  कि विपक्षीगण ने घर में घुस कर तोड़फोड़ करते हुए महिलाओं से छेड़खानी भी की तथा जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया।  लाठी व ईंट भी चलायी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। वादी की तहरीर पर अमरीश सिंह, मनोज सिंह, सनोज सिंह, अनिल सिंह ,मान बहादुर सिंह, धीरू सिंह, डाबी सिंह समेत 18 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना मेरे आने की पहले की है। मामला दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे