Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जो लोग अपने घरों में इज्जत घर का निर्माण नहीं कराएंगे उन्हें आगामी महीनों में नही मिलेगा राशन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे शौचालयों के निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला अधिकारी कृष्णा कांग्रेस ने असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है । वहीं जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से भी अपील की है की अपने घरों में शौचालयों का निर्माण अवश्य कराएं ।  बेसलाइन सर्वे 2012 के अनुसार गरीब परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जो लोग सक्षम हैं वे शौचालयों का निर्माण स्वयं करा लें इससे खुद के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे समाज का स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है । उन्होंने पूर्ति विभाग को निर्देशित किया है की समस्त कोटेदारों को अवगत करा दिया जाए कि आने वाले महीनों में उन्हीं लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा जिन्होंने शौचालयों का निर्माण करा लिया है जो लोग अपने घरों में इज्जत घर का निर्माण नहीं कराएंगे उन्हें आगामी महीनों में राशन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी । जिलाधिकारी ने कड़ा रुख जिले में शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति के कारण अख्तियार किया है ।


          जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने ऐसे सभी विभागों को जिनके द्वारा ग्राम स्तर पर ग्रामीणों को सरकारी सहायता जैसे राशन मिट्टी का तेल आदि का लाभ पहुंचाया जा रहा है निर्देशित किया है कि अगले माह से जिन भी लाभार्थियों के शौचालय निर्मित ना हुए हो या अधूरे हो उनको इस लाभ से वंचित रखने की कार्रवाई की जाए। यह लाभ तब तक न दिए जाएँ, जब तक संबंधित व्यक्ति द्वारा शौचालय का निर्माण पूर्ण न कर लिया जाए । जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी घर में शौचालय (इज्जत घर) हो । उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि सभी लोग उन व्यक्तियों को जिनके द्वारा शौचालय का निर्माण नहीं कराया जा रहा है अथवा अधूरा रखा गया है या शौचालय का प्रयोग नहीं किया जा रहा है उनको शौचालय निर्माण हेतु  एवं शौचालय प्रयोग हेतु प्रेरित करें  जिससे स्वच्छता अभियान को समय के अंतर्गत सफल बनाया जा सके । उन्होंने कहा कि बहुत समय देने के बाद भी लाभार्थियों द्वारा इस ओर लापरवाही बरती जा रही है इसीलिए कठोर कदम उठाने हेतु बाध्य होना पड़ रहा है । जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि यह एक सामाजिक अभियान है इसे सफल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाना  चाहिए साथ ही इस अभियान  को समय अंतर्गत सफल बनाने के लिए दिन रात लगे हुए अधिकारियों और कर्मचारियों का अपेक्षित सहयोग भी किया जाना आवश्यक है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे