Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परिवहन मंत्री ने बलरामपुर में की घोषणा


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। प्रदेश के सबसे पिछड़े जनपद बलरामपुर वासियों के लिए आज परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह ने विशेष तोहफा देने की घोषणा की है । यूपीटी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्य मंत्री ने स्थानीय लोगों को सुविधा देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक प्रदेश के सभी गांव को बस सेवा से जोड़ दिया जाएगा । इस वर्ष 1000 नई बसें मंगवाई जा रही हैं । पुरानी खटारा बसों को हटा दिया जाएगा । प्रदेश में परिवहन विभाग फायदे में है जिसके लिए उन्होंने जनता को बधाई दी । उन्होंने कहा कि परिवहन निगम पहली बार करोड़ों के फायदे में हुआ है । जनपद बलरामपुर से कोई भी अच्छी बस न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बलरामपुर से लखनऊ के लिए कम से कम 2 बसें तथा गोरखपुर के लिए एक बस वातानुकूलित संचालित कराई जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक जिले के सभी विकासखंडों को तत्काल परिवहन सेवा से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है । प्रदेश के लगभग 8000 गांव को अब तक परिवहन सेवा से जोड़ा जा चुका है तथा वर्ष 2022 तक प्रदेश के सभी गांव परिवहन सेवा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए परिवहन विभाग के साथ-साथ निजी कंपनियों का भी सहयोग लिया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे