गोण्डा: केन्द्र सरकार व राज सरकार द्वारा न्यूतम समर्थन मूल्य पर संचालित गेहूं खरीद योजना में गडबड झाला व अभिलेख में हेरा-फेरी करने के मामले में क्रय केन्द्र प्रभारी के विरुद्व प्राथमिक दर्ज कराया गया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटौरा न्याय पंचायत के क्रय केन्द्र प्रभारी कमलेश कुमार मौर्या पुत्र अज्ञात सहकारी सीमित केन्द्र भिटौरा के विरुद्व विपणन अधिकारी कमलेश कुमार के ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि उक्त केन्द्र पर कृषको से गेहूं खरीद कर उसका सम्प्रदान केन्द्रीय भारतीय खाद्य निगम डिपो में किया जाता है।जिलाधिकारी गोण्डा के मौखिक आदेश के अनुपालन में उक्त केन्द्र की गेहू खरीद भारतीय खाद्य निगम में डिलवरी व केन्द्र पर अवशेष मात्रा का सत्यापन किया गया।अभिलेखानुसार 6320कुन्तल गेहुं खरीद दिखाया गया।केन्द्र प्रभारी कमलेश कुमार द्वारा उपलब्घ कराये गये डिलवरी रजिस्टर व गेहूं प्रेषण मूवमेंट चालन के अनुसार 1424कुन्तल गेहूं की डिलवरी भारतीय खाद्य निगम को दिखाया गया है।दिखाया गया डिलवरी का दिनांक 04/07/2018को भारतीय खाद्य निगम से सत्यापन कराये जाने पर मात्त 2460कुन्तल गेहू भारतीय खाद्य निगम कटरा में डिलवरी पाया गया।1760कुन्तल गेहू डिपो में प्राप्त नही कराया गया।मात्त अभिलेख में खाना पूर्ति प्रभारी द्वारा किया गया।मामले मे केन्द्र प्रभारी कमलेश कुमार के विरूद्व अभिलेख में गडबड झाला व हेरा फेरी व गबन का प्राथमिक दर्ज कर ली गयी है।वही कोतवाल अशोक कुमार सिह ने बताया कि विपणन अधिकारी के तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ