अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना सादुल्लाह नगर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब विभिन्न वारदातों में संलिप्त 3 शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया । प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवक पहले भी विभिन्न स्थानों पर आपराधिक कृत्य में संलिप्त रहे हैं । उन्होंने बताया कि गत 18 जून को थाना सादुल्लाहनगर क्षेत्र में एक वृद्ध पति पत्नी से 64 हजार रुपए छीन लिए जाने की घटना घटित हुई थी जिसका मुकदमा भी थाना सादुल्लाह नगर में पंजीकृत किया गया था । इसी केस में अपराधियों की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी और 8 जुलाई की शाम मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार तीन युवकों को रोक कर पूछताछ किया जिस पर मामले का खुलासा हुआ । गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के पास से उस घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ साथ एक 12 बोर का कट्टा व दो जिंदा कारतूस, एक नोकिया मोबाइल तथा ₹30 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं । उन्होंने बताया कि गत 18 जून को सादुल्लानगर के हाजी इस्माइल डिग्री कॉलेज के पास एक वृद्ध दंपति से 64 हजार रुपए छिनैती किए गए थे जिसमें गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त शामिल थे । गिरफ्तार किए गए अभियुक्त प्रीतम के नाम बस्ती जिले में दो मुकदमा पंजीकृत है और यह चरुइया थाना कप्तानगंज बस्ती का रहने वाला है । दूसरा अभियुक्त अवधेश ग्राम मिश्रोलिया दुर्वासा थाना पैकोलिया बस्ती का रहने वाला है तथा तीसरा अपराधी संजय ग्राम लवदहा थाना हरैया बस्ती का मूल निवासी बताया गया है । संजय के नाम भी बस्ती तथा बलरामपुर मे आपराधिक मुकदमा पंजीकृत है। इन तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष सादुल्लानगर पंकज कुमार सिंह, उप निरीक्षक ओम प्रकाश भारती, ज्ञान नारायण सिंह, जितेंद्र कुमार , परमेश मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत, नीलम मौर्य तथा सर्विलांस सेल के नासिर शामिल हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ